{"_id":"65d11dbcae8c095a6505e8b9","slug":"if-the-road-is-built-the-distance-between-maharajganj-nautanwa-will-be-reduced-by-30-km-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115987-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क बने तो 30 किमी कम हो जाएगी महराजगंज-नौतनवा की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क बने तो 30 किमी कम हो जाएगी महराजगंज-नौतनवा की दूरी
Sun, 18 Feb 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज/बागापार। नौतनवा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों को यदि जिला मुख्यालय आना हो तो फरेंदा होकर ही महराजगंज आ सकेंगे। कारण यह है की बीच में कोई ऐसी सड़क नहीं है, जिससे दूरी कम हो जाए।
महराजगंज-नौतनवा की दूरी कम करने एवं आमजन की सुविधाओं के उद्देश्य से रोहिन नदी के चानकी घाट पर पुल का निर्माण किया गया था। पुल तो दो दशक पहले ही बनकर तैयार हो गया, लेकिन 2015 में जन आंदोलन के बाद पुल का एप्रोच बन पाया। अब सवाल यह है की पुल बनने के बाद भी उसकी कोई उपयोगिता साबित नहीं हो पा रही है, क्योंकि वन क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सड़क आज भी कच्ची और क्षतिग्रस्त है। यदि इस सड़क को पिच या इंटरलॉकिंग करा दिया जाए तो महराजगंज से नौतनवा की दूरी 30 किलोमीटर कम हो जाएगी। साथ ही नौतनवा एवं सदर तहसील के सैकड़ों गांव के लोगों को काफी सहूलियत मिलने लगेगी। उप जिलाधिकारी सदर रमेश कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान कराने के लिए संबंधित विभाग से वार्ता की जाएगी।