फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If the price increased then the purchase of jewelery reduced, investors 'buy silver'

Maharajganj News: दाम बढ़ा तो कम हो गई गहनों की खरीदारी, निवेशकों की 'चांदी'

Fri, 23 Jan 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
If the price increased then the purchase of jewelery reduced, investors 'buy silver'
हनुमानगढ़ी चौराहे पर स्थित ज्वेलरी की दुकान पर खरीदारी करते लोग। 
चांदी के सिक्के व बिस्किट की बिक्री में जबरदस्त उछाल
विज्ञापन

3.10 लाख रुपये तक पहुंच गई चांदी की कीमत

महराजगंज। सराफा बाजार में चांदी की चमक में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। प्रति किलो का भाव तीन लाख रुपये पार कर चुका है। चांदी की बढ़ी कीमत के बाद भी सराफा बाजार में भीड़ में कोई कमी नहीं दिख रही है। कारोबारी बता रहे हैं कि भीड़ बढ़ी है और बिक्री भी लेकिन आभूषण की बजाए लोग निवेश के लिए नोट, सिक्के व बिस्किट की खरीदारी कर रहे हैं।
चांदी की चमक दिन-प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रही है। मुख्यालय के कारोबारी गणेश वर्मा ने बताया कि चांदी की कीमत बढ़ने के बाद लोग हल्के वजन के आभूषण तलाश रहे हैं। वहीं निवेश के लिए नोट, सिक्के व चांदी के बिस्किट की बिक्री अधिक हो रही है। कारोबारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से चांदी की कीमत में लगातार इजाफा हो रहा है। 2.75 लाख रुपये किलो से बढ़कर भाव सीधे 2.90 लाख रुपये तक पहुंचा और सोमवार को तीन लाख के पार पहुंच गया। बुधवार को बाजार में चांदी का दाम 3.10 लाख रुपये प्रतिकिलो रहा। चांदी का भाव बढ़ने से आभूषण के ग्राहकों की संख्या घट रही है और निवेशक खरीदारी कर रहे हैं। 50 ग्राम तक चांदी के नोट की मांग के साथ सिक्कों की बिक्री बढ़ रही है। 100 से 200 ग्राम तक चांदी के बिस्किट भी निवेशक खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

सहालग की तैयारी में जुटे परिवार निराश
15 दिसम्बर के बाद लगा खरमास मकर संक्रांति के बाद हट चुका है। अव शुक्र के अस्त होने से सहालग अभी शुरू नहीं हुआ है लेकिन फरवरी व मार्च में खूब शहनाई बजेगी। सहालग के आयोजन वाले घरों में तैयारियां की जा री हैं। मऊपाकड़ के रामवृक्ष चौधरी ने बताया कि 5 मार्च को बेटी का व्याह लेकिन अब तक आभूषण नहीं खरीद सके। पहले सिर्फ सोना ही महंगा था लेकिन चांदी की कीमत ने उसे भी पीछे छोड़ दिया। चांदी की बिछिया व पायल जैसे छोटे आभूषण भी महंगे बिक रहे हैं। शास्त्रीनगर निवासी प्रतिमा पटेल ने बताया कि चांदी और सोना आभूषण की जगह निवेश के लिए खरीदना ही बेहतर है। आभूषण वापस करने पर कुछ कटौती होती है लेकिन चांदी का सिक्का, नोट व बिस्किट इत्यादि का पूरा पैसा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed