फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If someone gets the police station, then someone will handle the responsibility of monitoring cell.

किसी को मिली थानेदारी तो कोई संभालेगा मानिटरिंग सेल की जिम्मेदारी

Tue, 01 Nov 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
If someone gets the police station, then someone will handle the responsibility of monitoring cell.
किसी को मिली थानेदारी तो कोई संभालेगा मानिटरिंग सेल की जिम्मेदारी
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में कानून व्यवस्था बेहतर रखने के लिए पांच प्रभारी निरीक्षक एवं 11 उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। इसमें किसी को थानेदारी मिली तो किसी को मानिटरिंग सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, एसपी ने थानेदारों को बेहतर कार्य करने की नसीहत दी है।
एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रामाज्ञा सिंह थाना निचलौल से प्रभारी निरीक्षक श्यामदेउरवा बनाए गए। श्यामदेउरवा से प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता को निचलौल, प्रभारी निरीक्षक नौतनवां सुनील कुमार राय को प्रभारी एसओजी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक फरेंदा संजय कुमार मिश्रा को प्रभारी सर्विलांस सेल, प्रभारी निरीक्षक बरगदवा चन्द्रहास मिश्रा को प्रभारी जनसुनवाई बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभारी एसओजी उप निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह को थानाध्यक्ष पनियरा, थानाध्यक्ष पनियरा सत्य प्रकाश सिंह को थानाध्यक्ष नौतनवां की जिम्मेदारी दी गई है। चौकी प्रभारी सिसवा बाजार नीरज राय को थानाध्यक्ष घुघली बनाया गया है। थानाध्यक्ष घुघली देवेंद्र सिंह को आईजीआरएस सेल एवं थानाध्यक्ष परसामलिक अजीत कुमार को मानिटरिंग सेल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानिटरिंग सेल से अमरेंद्र कन्नौजिया का थानाध्यक्ष परसामलिक बनाया गया है। स्वाट टीम प्रभारी उमेश कुमार को थानाध्यक्ष पुरंदरपुर बनाते हुए यहां के थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय को फरेंदा थानाध्यक्ष बनाया गया है। बृजमनगंज थाने के उप निरीक्षक पुरुषोत्तम राव को थानाध्यक्ष बरगदवा, महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा को थाना कोतवाली, कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी कंचन राय को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed