फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   If schools are not transformed, action will be taken

Maharajganj News: विद्यालयों का कायाकल्प नहीं हुआ, तो होगी कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
If schools are not transformed, action will be taken
महराजगंज। सोमवार को ब्लाक सभागार मिठौरा में बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के साथ संयुक्त बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने कहा कि आपका ब्लाक आकांक्षात्मक ब्लाक है। विकास खंड मिठौरा बेहतर कार्य करें, इससे राज्य स्तर पर नाम हो। विद्यालयों का कायाकल्प नहीं हुआ, तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि समय से पुष्टाहार का लाभार्थियों को वितरण करें। एनआरएलएम के कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी ग्राम सभाओं में ज्यादा से ज्यादा समूह का गठन कर समूहों की संख्या बढ़ाऐ। समूहों के माध्यम से पापड़, चटाई, हार्पिक आदि बनाएं, जिससे हम उसका जनपद स्तर पर प्रचार-प्रसार करा सके। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्त, खण्ड विकास अधिकारी मिठौरा अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेश चंद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
गंदगी मिलने पर प्रधानाध्यापक को कड़ी फटकार

महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय ने गोद लिए कंपोजिट विद्यालय नदुआ का सोमवार को निरीक्षण किया। विद्यालय में सफाई, बिजली पानी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। विद्यालय के बाहर गंदगी दिखने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। इस अवसर पर ग्राम सचिव बाल मुकुंद पांडेय, ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र मिश्र, रोजगार सेवक ममता, प्रदीप सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed