{"_id":"67b4d58884b03c91340ff3c4","slug":"if-booking-is-more-than-15-quintal-then-operators-contract-will-be-terminated-maharajganj-news-c-206-1-go11002-142944-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: डेढ़ क्विंटल से अधिक बुकिंग तो परिचालक की संविदा होगी समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: डेढ़ क्विंटल से अधिक बुकिंग तो परिचालक की संविदा होगी समाप्त
Wed, 19 Feb 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। परिचालकों की मनमानी पर रोक लगाने के लिए रोडवेज परिवहन निगम सख्त हो गया है। अब रोडवेज बस में डेढ़ क्विंटल से अधिक की बुकिंग मिली तो परिचालक की संविदा समाप्त कर दी जाएगी। वहीं सरकारी परिचालक की वेतन बढ़ोतरी रोक दी जाएगी। राज्य परिवहन निगम ने इसके लिए सभी डिपो को पत्र जारी किया है।
महराजगंज से 62 और सोनौली डिपो से 43 बसों का संचालन होता है। बाहरी रूट की बसों के से ऑटो स्पेयर पार्ट सहित अन्य बुकिंग के सामान कानपुर और दिल्ली से लाए जाते हैं। कारोबारी भी परिचालकों से साठगांठ कर भरपूर लाभ उठाते हैं और मनमानी तरीके से सामान लोड कर देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
अगर बस में डेढ़ क्विंटल से अधिक बुकिंग मिली तो परिचालक पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। भार बुकिंग के साथ अगर यात्री है तो दो गुना नहीं है तो निर्धारित किराये का तीन गुना शुल्क ही लिया जा सकता है। इसके लिए रसीद भी देनी होगी। अगर इसमें हेरफेर मिलती है तो कार्रवाई तय है। ा