फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   I have raised the prestige of the Nishad community: Dr. Sanjay

निषाद समाज के सम्मान को ऊंचा किया है मैंने : डाॅ. संजय

Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
I have raised the prestige of the Nishad community: Dr. Sanjay
पनियरा में कार्यक्रम को संबोधित करते निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद।
पनियरा। निषाद समाज के लोगों का सम्मान ऊंचा उठाने का काम किया हूं। समाज के अधिकार की लड़ाई को लेकर राजनीति में आया था आज मंत्री बनने के बाद भी समाज हित की ही बात करता हूं। ये बातें बुधवार को ब्लॉक परिसर में निर्बल इंडियन शोषित हमारा अपना दल (निषाद पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डाॅ. संजय निषाद ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक रहना सीखिए जब आप सब एक रहोगे तभी पहचान रहेगी। पूर्व में समाज में निषाद समाज की कोई पहचान नहीं थी लेकिन मैंने सड़क से लेकर सदन तक समाज के हक के लिए जोरदार आवाज उठाई है। अब समाज के स्थिति में बदलाव आ रहा है। पनियरा कस्बे से लेकर ब्लाॅक मुख्यालय तक कैबिनेट मंत्री स्वयं बाइक चला कर पहुंचे। उनके पीछे-पीछे काफी संख्या में मोटरसाइकिल से समर्थक भी थे। समर्थन लगातार नारे लगा रहे थे। ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ल ने उनका स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed