{"_id":"6a63cbbcad8050f70e03901a","slug":"hyderabad-contractor-accused-of-withholding-wages-and-mental-harassment-action-demanded-maharajganj-news-c-206-1-mhg1034-181934-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: हैदराबाद के ठेकेदार पर मजदूरी रोकने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: हैदराबाद के ठेकेदार पर मजदूरी रोकने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप, कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद व्यक्ति ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
परतावल। हैदराबाद में वेल्डिंग का काम करने वाले एक युवक की मौत के बाद उसके पिता ने ठेकेदार पर मजदूरी रोकने, मानसिक प्रताड़ना देने और फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। उसने महराजगंज में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंटी खास निवासी सत्यनारायण विश्वकर्मा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका पुत्र प्रभु विश्वकर्मा हैदराबाद में ठेकेदार के अधीन वेल्डिंग का कार्य करता था। आरोप है कि ठेकेदार ने उसकी करीब दो से ढाई लाख रुपये की मजदूरी का भुगतान नहीं किया और लगातार पैसे रोकता रहा।
इससे वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि इसी दौरान अज्ञात लोगों ने प्रभु के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर उसके नाम पर फर्जी जीएसटी पंजीकरण करा दिया था। चेन्नई जीएसटी विभाग से नोटिस मिलने के बाद वह और अधिक तनाव में आ गया। मामले में उसने जीएसटी पोर्टल और तमिलनाडु पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पिता का आरोप है कि 23 जुलाई को ठेकेदार ने मोबाइल पर फोन कर पैसों के लेन-देन को लेकर उसे धमकाया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। कॉल समाप्त होने के बाद प्रभु की तबीयत बिगड़ गई। उसने ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत की और दवा लेने के लिए अस्पताल जा रहा था। रास्ते में अचानक वह गिर पड़ा। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित पिता ने एसपी से ठेकेदार के विरुद्ध बकाया मजदूरी हड़पने, मानसिक प्रताड़ना और अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक का तबीयत खराब हुआ था। इलाज के लिए ले जाते हुए मृत्यु हो गई है। पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।