फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband killed his wife by repeatedly hitting her head with an axe

बीवी को मार डाला: बहाने से पति ने कमरे में बुलाया, फिर बर्बरता की हदें पार की, अंदर का मंजर देखकर सब सन्न

Fri, 06 Mar 2026 02:49 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा (महराजगंज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरेंदा (महराजगंज) Published by: Akash Dubey Updated Fri, 06 Mar 2026 02:49 PM IST
सार

बृजमनगंज के सौरहा गांव में गुरुवार शाम एक युवक ने दहेज का सामान लेने आई पत्नी नजमा की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति मुर्तजा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की।

विज्ञापन
Husband killed his wife by repeatedly hitting her head with an axe
पत्नी को दी रूह कंपाने वाली मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के महराजगंज जिले के बृजमनगंज क्षेत्र के सौरहा गांव में गुरुवार शाम करीब एक युवक ने दहेज का सामान लेने पहुंचीं पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमलाकर जान ले ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज क्षेत्र के सौरहा गांव निवासी मुर्तजा की शादी डेढ़ साल पहले बरगाहपुर निवासी नजमा के साथ हुई थी। दोनों के कोई बच्चे नहीं हैं। शादी के कुछ माह बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने सहमति ही अलग रहने का फैसला कर लिया। नजमा अपने मायके जाकर रहने लगी। बृहस्पतिवार को दिन में करीब चार बजे नजमा मां और एक युवक के साथ दहेज का दिए गए सामान लेने अपनी ससुराल पहुंची।

यह भी पढ़ें- 15 सेकंड में उठाया खौफनाक कदम:  होटल में पहुंच अचानक युवक ब्लेड से रेतने लगा गला, दर्दनाक मौत, देखते रह गए सब

विज्ञापन

वह सामान लेकर निकल रही थी। इसी दौरान पति ने कुछ बात करने का बहाना बनाकर उसे कमरे में बुला लिया। इसके बाद नजमा के सिर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया, जिससे नजमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। 

उसकी आवाज सुनकर मां और आसपास के लोग जब अंदर पहुंचे तो मुर्तजा भाग खड़ा हुआ। अंदर का नजारा देख सभी स्तब्ध रह गए। नजमा लहूलुहान पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। 

मां ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ अनिरुद्ध कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। सीओ ने बताया मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed