15 सेकंड में उठाया खौफनाक कदम: होटल में पहुंच अचानक युवक ब्लेड से रेतने लगा गला, दर्दनाक मौत, देखते रह गए सब
Hapur Crime News Today in Hindi: गुरुवार देर रात गढ़मुक्तेश्वर के एक होटल में बरेली निवासी सलमान (22) ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी में कैद है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। दिल्ली से बरेली जा रहे एक युवक ने गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी स्थित एक होटल में पहुंचकर ब्लेड से अपना गला रेत लिया। करीब 15 सेकेंड तक चली इस भयावह घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पूरी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
पुलिस के अनुसार, बरेली जिले का निवासी सलमान (22) पुत्र अहमदजान निवासी दुनका थाना साईं का रहने वाला था। वह दिल्ली में अपने भाई के साथ सैलून पर काम करता था और बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली से बरेली लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि युवक जिस कार से आ रहा था, वह गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी के पास स्थित प्रधान चिकन होटल पर रुकी। जैसे ही गाड़ी रुकी, युवक कार से उतरकर होटल में गया और अचानक ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली।
सीसीटीवी में देखा गया कि घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। होटल में मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज भी अपने कब्जे में ले लिए हैं, जिनमें पूरी घटना कैद बताई जा रही है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है।