फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   In Maharajganj, Husband had gone to appear for police recruitment exam, woman called him as lover

Maharajganj News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने गया था पति, महिला ने बुला लिया आशिक-परिजनों ने कमरे के अंदर पकड़ा

Sat, 24 Aug 2024 05:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 24 Aug 2024 05:25 PM IST
सार

कोठीभार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। रात में आहट पाकर विवाहिता के ससुराल वाले जग गए और प्रेमी व उसके एक साथी को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को श्यामदेउरवां थाना ले गई। शनिवार को दोनों पक्षों में घंटों बातचीत होती रही।

विज्ञापन
In Maharajganj, Husband had gone to appear for police recruitment exam, woman called him as lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोठीभार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। रात में आहट पाकर विवाहिता के ससुराल वाले जग गए और प्रेमी व उसके एक साथी को पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस युवक को श्यामदेउरवां थाना ले गई। शनिवार को दोनों पक्षों में घंटों बातचीत होती रही।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का लिखित परीक्षा देने गया था। मौका पाकर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी को बुला लिया। शुक्रवार की देर रात कोठीभार क्षेत्र निवासी युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अपने दो दोस्तों के साथ पहुंच गया। रात में कमरे में आहट होने पर परिजन जाग गए और प्रेमिका के साथ उसके प्रेमी को देख दंग रह गए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोपी और बाहर खड़े एक दोस्त को दबोच लिया, जबकि उसका एक दोस्त फरार हो गया। शोर सुनकर गांव के लोग जुट गए और युवक की जमकर पिटाई कर दी। किसी ने डायल 112 पुलिस को सूचना दे दी। पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुंच गए और युवक को श्यामदेउरवां थाना ले गए। शनिवार को दिन भर दोनों पक्षों में बातचीत होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी श्यामदेउरवां राहुल शुक्ला ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिनके घर में युवक पकड़े गए हैं, उन्हें भी बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed