फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband, father-in-law and mother-in-law imprisoned for 10 years each

Maharajganj News: पति, ससुर व सास को 10-10 साल की कैद

Thu, 25 Jul 2024 08:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 25 Jul 2024 08:53 PM IST
विज्ञापन
Husband, father-in-law and mother-in-law imprisoned for 10 years each
महराजगंज। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महराजगंज पवन कुमार श्रीवास्तव ने दहेज हत्या के दोषी पति, ससुर व सास को 10-10 साल कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 25-25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, संजू पत्नी साधू शरण निवासी ग्राम कजरी टोला मुसहर डीह थाना नौतनवा 10 जनवरी 2021 को तहरीर दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुमन की शादी जून 2019 में मनोज यादव पुत्र पत्थर यादव ग्राम परसा जोतिया थाना नौतनवा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी। शादी में अपने सामर्थ्य के मुताबिक दान दहेज देकर विदा की। शादी के बाद से ही पति मनोज यादव, ससुर पत्थर यादव, सास शुभावती देवी 50 हजार रुपये दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन

कई बार अपने पुत्र शनि को भेजकर समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन ससुराली अपने आदत से बाज नहीं आए। दहेज के लिए पुत्री का 10 जनवरी 2021 को हत्या कर दी। हत्या की सूचना पाकर बेटी के ससुराल पहुंची तो लड़की छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटकी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में विवेचना के उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया। गवाही कराने के उपरांत अभियुक्तगण को कड़ी सजा देने की मांग की। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक ने दोषी मनोज यादव, पत्थर यादव उर्फ गजई व शुभावती देवी निवासी रतनपुर टोला परसा जोतिया थाना नौतनवा को 10-10 वर्ष का कारावास व 25-25 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed