{"_id":"6afbfe6e495e008c0f0ff65a","slug":"husband-and-wife-electrocuted-while-removing-decorative-lights-16-year-old-daughter-critically-injured-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत; बेटी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनों की मौत; बेटी गंभीर
Tue, 17 Nov 2026 12:45 PM IST
अनुराग रंजन
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: अनुराग रंजन
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:45 PM IST
सार
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में घर पर लगी झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर लगी झालर उतारते समय 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 16 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में राम आधारे गौंड (40) और उनकी पत्नी पुष्पा देवी (38) गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तीनों को तत्काल सीएचसी निचलौल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पति-पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी गोल्डी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में मची चीख-पुखार
घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची निचलौल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
