फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband and mother-in-law jailed in case of married woman's death

Maharajganj News: विवाहिता की मौत मामले में पति और सास को जेल

Sat, 02 Sep 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Husband and mother-in-law jailed in case of married woman's death
पहले ही दर्ज था दहेज हत्या का मुकदमा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कोल्हुई। विवाहिता की मौत के मामले में कोल्हुई पुलिस ने शुक्रवार को पति सहरुद्दीन और सास जैबुन निशा निवासी ग्राम पिपरा को कोल्हुई-गोरखपुर रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में बीते 22 जुलाई को विवाहिता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का केस दर्ज हुआ था।
बीते 22 जुलाई को ग्राम पिपरा निवासी सहरुद्दीन की पत्नी नगमा (22) की घर में फंदे से लटकती लाश मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने मारने-पीटने व प्रताड़ित करने के कारण ही मौत होना बताया। इसके बाद नगमा के पिता सौआब निवासी ग्राम बजारडीह टोला परासखाड़ थाना फरेंदा निवासी ने तहरीर देकर कारवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने पति सहरुद्दीन, सास जैनुब निशा के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष कोल्हुई महेंद्र यादव ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित चार पर केस दर्ज किया गया था। जिसके तहत पति सहरुद्दीन व सास जैबुन निशा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed