फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   husband and in-laws injured in attack by wife's alleged boyfriend, in critical condition

Maharajganj News: पत्नी के कथित प्रेमी के हमले में पति व ससुर घायल, हालत गंभीर

Sun, 14 Jun 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
husband and in-laws injured in attack by wife's alleged boyfriend, in critical condition
भिटौली क्षेत्र का मामला, कुछ दिन पूर्व पति ने पत्नी को देख लिया था प्रेमी के साथ
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला के शोर मचाने पर पहुंचा कथित प्रेमी
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव में कथित विवाहेत्तर प्रेम संबंध को लेकर शनिवार को विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला के पति और ससुर के घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की दो बच्चों की मां का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। महिला के पति के अनुसार चार दिन पूर्व प्रेमी युवक को महिला के साथ पति ने पकड़ लिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। इस पर नाराज होकर पत्नी गोरखपुर चली गई थी।
विज्ञापन

शनिवार को उसका पति उसे वापस घर लेकर आया। घर पहुंचने के बाद पति-पत्नी के बीच फिर किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान महिला ने शोर मचाया, जिस पर पड़ोस में रहने वाला उसका प्रेमी मौके पर पहुंच गया। इसके बाद पति और युवक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि प्रेमी ने लाठी-डंडे से हमला कर महिला के पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ससुर को भी मारा पीटा, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में एक युवक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पास एक महिला रोती हुई नजर आ रही है। हालांकि वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed