फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Husband and in-laws accused of assault, FIR lodged

Maharajganj News: पति समेत सास-ससुर पर मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 08 Dec 2025 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Husband and in-laws accused of assault, FIR lodged
25 नवंबर की घटना, सास-ससुर पर गहने वापस करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव की एक महिला ने पति, सास और ससुर पर मारपीट, गाली-गलौज और गहना मांगने का आरोप लगाया है। पीड़िता अंकिता पाण्डेय ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि 25 नवंबर की शाम को वह अपने ससुराल के घर पर बैठी हुई थी। इशी पति दुर्गेश पाण्डेय, सास शैला देवी और ससुर सुदर्शन पाण्डेय ने एक राय होकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और सास और ससुर उस पर गहना वापस करने का दबाव बनाने लगे। अंकिता पाण्डेय ने बताया कि पहले भी ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट की घटनाएं हुई थीं। पंचायत स्तर पर समझौता भी कराया गया था। इसके बावजूद उत्पीड़न का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति दुर्गेश पाण्डेय, सास शैला देवी, ससुर सुदर्शन पाण्डेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed