{"_id":"6a3457a4906dd01c9f0f4f59","slug":"hundreds-of-voters-including-two-blos-were-deleted-from-the-voter-list-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179460-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सैकड़ों मतदाताओं सहित दो बीएलओ के नाम में मतदाता सूची से कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सैकड़ों मतदाताओं सहित दो बीएलओ के नाम में मतदाता सूची से कटे
विज्ञापन
बरगदही ग्रामसभा में सैकड़ों मतदाताओं के नाम कटने से ग्रामीणों में आक्रोश, पुनः सत्यापन की मांग
भिटौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर हुए मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान विकास खंड घुघली के बरगदही की मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम कटने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और मृतकों के नाम हटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसका ही नाम नई मतदाता सूची से कट गया है।
जानकारी के अनुसार, बरगदही ग्रामसभा में दो मतदान केंद्र हैं। दोनों बूथों के बीएलओ राम अवतार और शबनम खातून का नाम भी मतदाता सूची में नहीं है। इसके अलावा पूर्व प्रधान प्रत्याशी रविंद्र यादव, पूर्व बीडीसी सदस्य रामदुलारे, कोटेदार विनोद, आशा कार्यकर्ता विशाल, संगीता, शमसुज्जमा, तौफीक आलम समेत सैकडों लोगों के नाम भी सूची से कटे पाए गए हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्रामसभा में सैकड़ों पात्र मतदाताओं के नाम बिना किसी स्पष्ट कारण के सूची से हटा दिए गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी और असंतोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाम नहीं जोड़े गए तो कई लोग पंचायत चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
बीएलओ राम अवतार ने बताया कि जनवरी 2025 में प्राप्त मतदाता सूची में कुल 910 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद 38 नामों के परिवर्धन और 192 नामों के विलोपन की प्रक्रिया प्रस्तावित की गई थी। कई मामलों में अंतिम कार्रवाई नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि नई सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2002 दिखाई जा रही है, जबकि पहले से कटे हुए कई नाम अब भी शामिल नहीं हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामसभा में पुनः गहन सत्यापन अभियान चलाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएं, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित न रहे।
वर्जन
मतदाता सूची से किसी के नाम कटने की अभी तक शिकायत नहीं मिली है। अगर पात्र है तो उसका नाम मतदाता सूची से जुड़ जाएगा। इसके लिए पात्र मतदाता अप्लाई कर सकते हैं।
-जितेंद्र कुमार, एसडीएम सदर