फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Humidity remained along with heat even amidst the movement of clouds

Maharajganj News: बादलों की आवाजाही के बीच भी तपन के साथ रही उमस

Sun, 28 Apr 2024 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 28 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Humidity remained along with heat even amidst the movement of clouds
शीतल पेय पदार्थों की बढ़ी बिक्री, खीरा, तरबूज के दाम बढ़े, स्कूल से लौटते बच्चों को तो बाइक चालकों को दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। शनिवार का दिन बादलों की आवाजाही और तेज धूप के कारण गर्म रहा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री पार रिकॉर्ड किया गया। शाम के समय भी उमस के बीच धूप खिली रही। तेज धूप के चलते लोग पसीने से भीगे दिखे। गर्म हवा फेंकने के कारण घर के पंखों को भी खोलते बंद करते रहे। वहीं हवा में नमी की मात्रा घटने के कारण लोगों को गला सूखने की शिकायत भी हुई।

शनिवार सुबह से ही बादलों की आवाजाही दिखने लगी। लू के थपेड़ों और भीषण गर्मी से जनमानस बेहाल रहा। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया, हर कोई तेज धूप और उमस से बेहाल दिखा। नगर क्षेत्र में स्थित लस्सी, बेल, सत्तू और गन्ने के जूस की दुकानों पर लोग अपनी प्यास बुझाते दिखे। बाजार में कोल्डड्रिंक और पानी की बोतलों की बिक्री तेज हो गई है। गर्मी के चलते नींबू, ककड़ी, पुदीना, तरबूज, खरबूज और खीरा का भी है। इनके दामों में खपत बढ़ने से वृद्धि हुई है। लेकिन लोग तपिश से बचने के लिए जमकर इनकी खरीद रहे हैं। छोटे बच्चे स्कूल से धूप का बचाव करते हुए लौटे। बाइक सवार हेलमेट के नीचे भी रुमाल लगाकर आते जाते दिखे। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि अभी तीन दिन तक मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। गर्मी ऐसे ही बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed