{"_id":"6a3d8d4a6293a83d5b057c32","slug":"hume-pipes-will-be-laid-from-saxena-crossing-to-ballia-nala-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-179917-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंग्रेजी शराब और सिगरेट नेपाल ले जा रहा वृद्ध गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंग्रेजी शराब और सिगरेट नेपाल ले जा रहा वृद्ध गिरफ्तार
विज्ञापन
छह बोतल अंग्रेजी शराब और 38 पैकेट सिगरेट बरामद
दिल्ली के तिलक नगर क्षेत्र का निवासी है आरोपी
सोनौली। नेपाल सीमा पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और सिगरेट नेपाल ले जाने की कोशिश कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को सोनौली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से छह बोतल अंग्रेजी शराब और 38 पैकेट सिगरेट बरामद की गई है।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार ने बताया कि बुधवार की रात कोतवाली प्रभारी सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा तथा चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम नेपाल सीमा स्थित ग्राम फरेंदी तिवारी बाउंड्री वॉल के पास पगडंडी मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल की ओर जा रहा एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।
पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली, तो उसके पास से छह बोतल अवैध अंग्रेजी शराब तथा दो ट्रॉली बैग में रखे कुल 38 पैकेट सिगरेट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यशपाल गावा (72), निवासी ए-68 गणेश नगर, थाना तिलक नगर, नई दिल्ली बताया। बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।