फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Human trafficking accused trying to escape to India arrested in Nepal

नेपाल: भारत भागने के फिराक में मानव तस्करी का आरोपी गिरफ्तार, 200 से अधिक केस थे दर्ज

Sat, 09 Sep 2023 03:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Sep 2023 03:38 PM IST
सार

पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान बहादुर बिस्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गौतम द्वारा 200 से अधिक नेपालियों को अवैध रूप से अमेरिका में पहुंचाया गया है। जांच चल रही है कही यह भारत का रास्ता प्रयोग कर मानव तस्करी तो नहीं कर रहा था।

विज्ञापन
Human trafficking accused trying to escape to India arrested in Nepal
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल पुलिस मानव तस्करी जांच ब्यूरो ने संगठित मानव तस्करी में सक्रिय मुख्य आरोपी नेपाली मूल के अमेरिकी नागरिक हस्त गौतम को रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर गिरफ्तार किया है। वह भारत में भागने के फिराक में था। आरोपी के ऊपर 200 से अधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


आरोपी नेपाल, दुबई, सिंगापुर, फिलीपींस, थाईलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया और लैटिन अमेरिका में मानव तस्करी के लिए एजेंट के माध्यम से मानव तस्करी करता था।

नेपाल पुलिस के मुताबिक, लंबे समय से वांछित सूची में शामिल नेपाली मूल का अमेरिकी नागरिक हस्त गौतम अमेरिका के टेक्सास शहर में रहकर नेपालियों को अमेरिका में अवैध प्रवेश दिलाने में सक्रिय था। वह दिव्यांग होने कारण व्हीलचेयर का उपयोग करता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मायके जाने से मना करने पर महिला ने की खुदकुशी, फंदे से लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बन गया अमेरिकी नागरिका

सूत्रों के मुताबिक, यह नेपाल पैरा ओलंपिक कमेटी का महासचिव था। जिसमें उसे अमेरिका जाने का मौका मिला। वहां से लौटने के नौ साल बाद वह ऑन अराइवल वीजा लेकर सिंगापुर पहुंचा। वहां से वह मैक्सिको से अमेरिकी देश बेलीज के रास्ते अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में दाखिल हुआ और शरणार्थी आवेदन जमा करने के बाद अमेरिकी नागरिक बन गया।

उसके बाद, हस्त गौतम नेपाल में माओवादी सशस्त्र संघर्ष से प्रभावित रुकुम, रोल्पा और डांग शहर के लोगों को अवैध प्रवेश में सक्रिय रहा है।

इसे भी पढ़ें: यूनिवर्सिटी बनने से पहले प्रिंसिपल थे प्रो. सैनी, बोले- शैक्षणिक वातावरण को ऊंचाइयों पर ले जाना लक्ष्य

मैक्सिको को अपना बेस एरिया बनाकर कर रहा था काम

आरोपी हस्त गौतम नेपालियों को अमेरिका में ठहराने के लिए दुबई, थाईलैंड, फिलीपींस, जाम्बिया, सिंगापुर, हांगकांग और अन्य देशों में ले जाता था। शिकायत पर नेपाल पुलिस ने मानव तस्करी और संगठित अपराध के पांच मामले दर्ज किया। जांच के दायरे में आए कमल तमांग के मामले की जांच के दौरान जानकारी मिली कि गौतम मानव तस्करी का मुख्य योजनाकार था।

मैक्सिको को अपना बेस एरिया बनाकर वह नेपाल, दुबई, सिंगापुर, फिलीपींस, थाईलैंड, श्रीलंका, कंबोडिया और लैटिन अमेरिका में एजेंट तैनात कर अवैध मानव तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। ब्यूरो में गौतम के खिलाफ पांच अलग-अलग मामले दर्ज है और छह पीड़ित है। गौतम ने विदेश में जिन दो लोगों को यह कहकर बंधक बना लिया था कि उन्हें अमेरिका ले जाएगा, उन्हें अभी तक बचाया नहीं जा सका है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई, पांच उपनिरीक्षकों का हुआ तबादला

पुलिस उपाधीक्षक ज्ञान बहादुर बिस्ता ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि गौतम द्वारा 200 से अधिक नेपालियों को अवैध रूप से अमेरिका में पहुंचाया गया है। जांच चल रही है कही यह भारत का रास्ता प्रयोग कर मानव तस्करी तो नहीं कर रहा था। इसके और सहयोगियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed