{"_id":"64fc312c7830bf2f53093079","slug":"woman-commits-suicide-after-being-refused-permission-to-go-her-maternal-home-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मायके जाने से मना करने पर महिला ने की खुदकुशी, फंदे से लटकती मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मायके जाने से मना करने पर महिला ने की खुदकुशी, फंदे से लटकती मिली लाश
Sat, 09 Sep 2023 02:17 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो धुरियापार (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:17 PM IST
सार
रियापार में शुक्रवार को महिला की फंदे से लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि वह मायके जाने की जिद कर रही थी और पति ने जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां धुरियापार में शुक्रवार को महिला की फंदे से लटकती लाश मिली। बताया जा रहा है कि वह मायके जाने की जिद कर रही थी और पति ने जाने से मना कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। मौत की असल वजह जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, धुरियापार निवासी सुमित्रा (36) पत्नी सन्नी पटवा मायके जाने की जिद कर रही थी। उसके दो छोटी बच्चियां और एक पुत्र है। सास, ससुर, पति व देवर मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन
घर पर वह बच्चों और देवरानी के साथ रहती थी। सुमित्रा का मायका चौरीचौरा क्षेत्र के बगाड़ गांव में है। घटना की सूचना पर मायके के लोग भी पहुंचे थे।