फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Human duty always top In Flood condition

मानव धर्म

Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Human duty always top In Flood condition
बाढ़ ने ढाया कहर तो मानव धर्म निभाने को आगे आए बरकत, महेश के परिवार को दी शरण, कराया भोजन
विज्ञापन

जिले में हियां, झरही उर्फ प्यास नदियां हैं उफान पर, बरगदवां, ठूठीबारी और नौतनवां में बढ़ परेशानी
संजय कुमार पांडेय
महराजगंज। विगत कई दिनों से रुक-रुक कर हुई बारिश और नेपाल में मूसलाधार बरसात से जिले की नदिया उफान पर हैं। जनपद की रोहिन, चंदन, भौरहियां, झरही उर्फ प्यास नदियों का पानी गांवों में घुस गए हैं। बरगदवां, ठूठीबारी के साथ ही नौतनवां तहसील क्षेत्र में बाढ़ ने लोगों के जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

नौतनवां के चकदह गांव के मरचहवां टोले में स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। यहां शुक्रवार को कई घरों में पानी भर गया। लोगों के पास न तो सर छिपाने के लिए जगह बची और न ही दो रोटी सेंक कर भूख मिटाने की व्यवस्था। अगर कुछ था तो जलभराव और उससे पैदा हुई परेशानी। जिसका मुकाबला ग्रामीण मिलजुल कर करने की कोशिश कर रहे थे। गांव के कुछ लोगों ने उंचे स्थान पर शरण लिया तो किसी ने दूसरे के छत पर रात बिताई। बाढ़ के कहर के बीच गांव के बरकत अली भी दूसरों की मदद को आगे आए और मानवता की ऐसी मिसाल पेश की जो लोगों को सीख दे गई। गांव के महेश के घर में बाढ़ का पानी घुस गया था। उनके पास रहने की जगह नहीं थी। महेश की पत्नी और बेटी परेशान थे। परिवार के पास भोजन बनाने के लिए भी जगह नहीं था। तभी बरकत अली उनके पास पहुंचे। उन्होंने महेश का हौसला बढ़ाया है और पूरे परिवार को अपने घर ले आए। उन्होंने अपने घर में महेश और उनके परिवार के रहने की व्यवस्था की और भोजन कराया। बरकत अली की पत्नी साजरा खातून ने भी महेश के परिवार की मेहमान की तरह सेवा की। सुबह पानी उतरने पर महेश अपनी पत्नी और बच्चे के साथ घर लौट गए। उन्होंने कहा कि मुसीबत के समय में बरकत भाई ने उनकी जो मदद की है, उसे वह कभी भुला नहीं पाएंगे। ऐसे ही लोगों की वजह से इंसानियत जिंदा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed