{"_id":"681bb7e08e66ec23ae077d21","slug":"house-demolished-for-not-cooperating-case-filed-against-11-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-148684-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: साथ न देने की बात पर घर तोड़ा, 11 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: साथ न देने की बात पर घर तोड़ा, 11 पर केस
Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरकटहां के तरकुलहिया टोले पर मृतका मनरावती के परिजनों ने साथ न देने के मामले में बुधवार की शाम अपने चाचा श्रीराम निषाद का घर तोड़ने का प्रयास करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव की मनरावती की मौत शनिवार को इलाज के दौरान हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि पटीदारों की पिटाई के कारण उसकी मौत हुई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद आरोपी के घर के सामने गड्ढा खोदकर शव दफनाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस के समझाने पर कि तहरीर दो केस दर्ज किया जाएगा, तब परिजन माने और दूसरे दिन सुबह उसका अंतिम संस्कार किया था। थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, बुधवार की शाम मृतका के परिजन अपने चाचा श्रीराम के घर में घुस कर तोड़फोड़ करने लगे की उक्त घटना में उसका साथ उन लोगों ने क्यों नहीं दिया। 11 लोगों पर केस दर्ज किया है।