फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   hot spot gaon ka jana haal

अफसरों ने हॉटस्पॉट गांवों को जाना हाल

Wed, 15 Apr 2020 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
hot spot gaon ka jana haal
महराजगंज जिले में हॉटस्पॉट गांव विशुनपुर फुलवरियां में का डॉक्टरों ने निरीक्षण किया। - फोटो : MAHARAJGANJ
अफसरों ने हॉटस्पॉट गांवों का जाना हाल
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर/कोल्हुई(महराजगंज)। क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांवों के हर पल का जायजा शासन-प्रशासन द्वारा लिया जा रहा है। बुधवार को अधिकारियों ने हॉटस्पॉट गांव बड़हरा इन्द्रदत्त, कम्हरिया बुजुर्ग, विशुनपुर फुलवरिया व विशुनपुर कुर्थिया का हाल जाना और मातहतों को आवश्यक निर्देश भी दिया। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय के नेतृत्व में गांव में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने ग्रामीणों से पूछताछ के साथ ही गांव के क्वारंटीन सेंटरों में क्वारंटीन किए गए लोगों की स्क्रीनिंग की।
उप जिलाधिकारी नौतनवां जसधीर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी फरेन्दा अशोक कुमार मिश्र बुधवार को क्षेत्र के हॉटस्पॉट गांव विशुनपुर फुलवरिया व विशुनपुर कुर्थिया में लोगों का हाल जानने पहुंचे। जहां वह राशन वितरण का जायजा लेने के बाद लोगों से मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उप जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों की सुविधाओं का ख्याल रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। स्वास्थ्य टीम ने हॉटस्पॉट गांवों की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों की भी स्क्रीनिंग की। जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए। डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि गांव में रैपिड रिसपांस टीम, आशा तथा एएनएम हर वक्त तैनात हैं।
विज्ञापन

जांच के लिए भेजा जिला अस्पताल
लक्ष्मीपुर। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसौनी व पोखरभिंडा निवासी दो व्यक्तियों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लक्ष्मीपुर के अधीक्षक डॉ. दिवाकर राय ने बताया कि दोनों युवक सहारनपुर से 18 दिन पहले आए थे जो आने के बाद से ही क्वारंटीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed