फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hospital Depended on Ward boy

वार्ड ब्याय चला रहे अस्पताल डॉक्टर और फार्मासिस्ट नदारद

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hospital Depended on Ward boy
वार्ड ब्वाय के भरोसे अस्पताल, डॉक्टर और फार्मासिस्ट नदारद
विज्ञापन

महराजगंज। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा देने के दावे फेल नजर आ रहे हैं। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को इलाज कराने के लिए डॉक्टर का घंटों इंतजार करना पड़ता है। घुघली क्षेत्र में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर न तो समय से डॉक्टर मिल रहे हैं, और न ही फार्मासिस्ट। ऐसे में इन अस्पतालों पर आने वाले मरीजों को निजी अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है। पड़ताल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाली सामने आ गई।
10:20 बजे
न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर, समय सुबह 10 बजे
अस्पताल में प्रवेश द्वारा पर मठिया गांव से आई सतुआनी देवी मिलीं। उन्होंने बताया कि शरीर में दर्द है। डॉक्टर से इलाज कराने आई हूं, लेकिन यहां डॉक्टर ही नहीं है। बाहर बैठकर डॉक्टर के आने का इंतजार कर रहीं थीं। अस्पताल में शौचालय, पेयजल की व्यवस्था बदहाल दिखी। अमसहा से कविता अपने रिश्तेदार के साथ इलाज कराने पहुंचीं। वार्ड ब्वाय श्याम प्रकाश ने बताया कि डॉक्टर और फार्मासिस्ट आ रहे हैं। रास्ते में हैं। भंडार कक्ष का प्लास्टर टूटकर गिर गया है।
विज्ञापन

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरपुर महंत, समय 10:40 बजे
अस्पताल में वार्ड ब्वाय अनीता और फार्मासिस्ट आपरेंटिस नीरज पटेल दवा वितरण कक्ष में बैठकर आपस में कुछ जरूरी बात कर रहे थे। डॉक्टर कक्ष, प्रसव कक्ष आदि सभी बंद रहा। वहीं फामासिस्ट की कुर्सी खाली दिखी। वार्ड ब्वाय ने कि यहां डॉ. एन के गुप्ता घुघली सीएचसी से अटैच हैं। वह किसी जरूरी कार्य से घुघली गए है। वहीं फामासिस्ट भी गए हैं। यहां मरीज भुल्लन निवासी हरपुर महंत आए थे। सत्ते किशुनपुर से आकर बैठे थे। गेट पर फजरूल्ला मिले उन्होंने बताया कि पैर में सूजन हो रहा है। सोचा की डॉक्टर को दिखाकर दवा लेंगे, लेकिन यहां तो डॉक्टर ही नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित सीएचसी के अधीक्षक से वार्ता कर न्यू पीएचसी पर तैनात डॉक्टरों की ड्यूटी के बारे में जानकारी ली जाएगी। ड्यूटी पर समय से न पहुंचने वाले डॉक्टर, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है।
- डॉ. एके श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed