फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hopes are high for the Critical Care Unit to be operational soon.

Maharajganj News: क्रिटिकल केयर यूनिट जल्द शुरू होने की जगी आस

Thu, 12 Mar 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Hopes are high for the Critical Care Unit to be operational soon.
जिला अस्पताल में 16 करोड़ की लागत से 50 बेड का बनाया गया है क्रिटिकल केयर यूनिट
विज्ञापन

गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को मिलेगा लाभ
महराजगंज। जिला अस्पताल में बना क्रिटिकल केयर यूनिट जल्द शुरू हो जाएगा। इसके हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कोशिश तेज कर दी हैं। उम्मीद है कि मार्च महीने के अंत में क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा।
जिला अस्पताल में 16.09 करोड़ रुपये की लागत से बना 50 बेड का आधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) मार्च 2025 में बनकर तैयार हो गया है लेकिन अभी तक हैंडओवर नहीं किया गया था। मार्च के अंत तक इसके पूरी तरह से क्रियाशील होने की संभावना है। यह 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगा।
विज्ञापन

50 बेड वाला क्रिटिकल केयर हास्पिटल तीन तल का है। ग्राउंड तल पर आईसीयू और एसएनसीयू वार्ड बनेगा। एसएनसीयू वार्ड में शून्य से लेकर 28 दिन तक के बच्चों को भर्ती किया जाएगा। आईसीयू में एक माह से लेकर 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को भर्ती किया जाएगा। प्रथम तल पर बुजुर्गों के लिए आईसीयू वार्ड बनेगा। वहीं द्वितीय तल पर 18 वर्ष से 55 साल के मरीजों को भर्ती किया जाएगा। तीनों तल पर वेंटीलेटर की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक चाबी नहीं मिला है। जल्द ही क्रिटिकल केयर यूनिट का संचालन शुरू हो जाएगा।
-डॉ. नवनाथ प्रसाद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed