{"_id":"61e45d5f4dc0167f062d35bb","slug":"honoured-new-innovators-in-exhibition-maharajganj-news-gkp42391212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय प्रदर्शनी में नव प्रवर्तकों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय प्रदर्शनी में नव प्रवर्तकों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पुस्तकालय परिसर में रविवार को जिला विज्ञान क्लब महराजगंज की ओर से आयोजित असंगठित क्षेत्र के प्रवर्तक के लिए जिला स्तरीय प्रदर्शनी में नव प्रवर्तक अधिकारी संदीप द्विवेदी ने 24 से अधिक नव प्रवर्तकों को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, नव प्रवर्तन अधिकारी संदीप द्विवेदी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश ने शिल्पकार मजदूर टेक्नीशियन एवं किसानों के लिए प्रदर्शनी आयोजित की, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, फल संरक्षण, उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के संबंध में विभिन्न प्रकार के नव प्रवर्तन के मॉडलों के साथ प्रतिभागी उपस्थित हुए।
निर्णायक मंडल में विज्ञान शिक्षक देवेंद्र पांडेय एवं राम नारायण मिश्रा ने वैदिक ऋषि प्रोड्यूसर कंपनी को प्रथम, महाराज आत्मनिर्भर महिला प्रोड्यूसर कंपनी को द्वितीय, मां पाटेश्वरी वेजिटेबल प्रोडक्शन कंपनी को तृतीय पुरस्कार के लिए चयनित किया। वर्मी कंपोस्ट के लिए नागेंद्र पांडेय, मूर्तिकला के लिए वेद प्रकाश प्रजापति एवं मनोज, रोहित कुमार गुप्ता, लेहरा एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नव प्रवर्तन अधिकारी संदीप द्विवेदी ने बताया कि महराजगंज के नव प्रवर्तकों में असीम संभावनाएं हैं और इन्हें राज्य स्तर पर बुलाया जाएगा। इनके लिए बाजार उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा। नव प्रवर्तकों को परिषद की ओर से छोटे प्रोजेक्ट भी दिए जाएंगे। मेजर अखिलेश्वर राव ने प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किया। उन्होंने कहा कि नव प्रवर्तकों में जिनके पास नया मॉडल है, उनका पेटेंट कराया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन विमल पांडेय ने किया। इस अवसर पर राजेश कुमार शर्मा, गंगाराम चौहान, दुर्गेश सिंह, विवेकानंद, संतराज यादव आदि मौजूद रहे।