फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Honored four actors who saved the leopard

बीमार तेंदुए को बचाने वाले चार वनकर्मी हुए सम्मानित

Fri, 20 Apr 2018 12:23 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Fri, 20 Apr 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
Honored four actors who saved the leopard
बीमार तेंदुए को बचाने वाले चार वनकर्मी हुए सम्मानित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 17 अप्रैल को दो प्रभागीय वनाधिकारियों सहित कुल 28 लोगों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में बीमार तेंदुए को बचाने वाले सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के वह चार वनकर्मी भी शामिल हैं जो तेंदुए को बाइक पर लादकर उपचार के लिए ले गए थे। इन चार वनकर्मियों में से दो को प्रशस्ति पत्र के साथ 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार भी मिला है।
विज्ञापन


बीमार तेंदुए को बचाने वाले सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग में तैनात दो वनकर्मियों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने शील्ड, प्रशस्ति पत्र के अलावा 51-51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है। पुरस्कार पाने वाले वनकर्मियों में वन माली जयगोविंद मिश्रा तथा वनरक्षक श्यामधर शामिल हैं। वहीं रेंजर डीएस तिवारी और वन दरोगा डीपी कुशवाहा को सम्मानित किया गया। बीते 8 अप्रैल को सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज के नाथ नगर बीट के पोटहा नाले में एक बीमार तेंदुआ मिला था। बीमार तेंदुए को उक्त दोनों वनकर्मी बाइक पर रख कर रेंज के कुसमहवां डाक बंगले पर ले आए। यहां से क्षेत्रीय वनाधिकारी, वन दारोगा ने तेंदुए को सूमो पर रख कर इलाज के लिए अस्पताल ले  जाकर उपचार कराया। एक सप्ताह तक चले उपचार के बाद तेंदुआ स्वस्थ हुआ और बीते रविवार कोउसे जंगल में छोड़ दिया गया। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि समारोह के बाद लखनऊ में ही कार्यशाला के दौरान बाघों को लेकर गुजरात में होने वाली गतिविधियों, पीलीभीत में निकलने वाले बाघों को लेकर नेशलन टाइगर अथारिटी की जिम्मेदारी आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यशाला में अलग से पशु चिकित्सक की व्यवस्था के संबंध में भी विचार - विमर्श हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed