फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Honorarium of six workers of Kasturba stopped after being found absent

Maharajganj News: अनुपस्थित मिलने पर कस्तूरबा के छह कर्मियों का मानदेय रोका

Tue, 03 Jan 2023 05:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Honorarium of six workers of Kasturba stopped after being found absent
अनुपस्थित मिलने पर कस्तूरबा के छह कर्मियों का मानदेय रोका
विज्ञापन

बीएसए ने गैरहाजिर कर्मियों से सात जनवरी तक मांगा स्पष्टीकरण
महराजगंज। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने सोमवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नौतनवां में शिक्षकों व कर्मियों के साथ बैठक की। बैठक में अनुपस्थित पाए जाने पर छह कर्मियों का दिसंबर माह का मानदेय रोक दिया। सभी को सात जनवरी तक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घुघली की पूर्णकालिक शिक्षिका सुमन मिश्रा व चित्रा द्विवेदी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया। इस वजह से उनका मानदेय रोका गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय पनियरा की अंशकालिक शिक्षिका किरन यादव का मानदेय पांच दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चलने के कारण रोका गया है। कस्तूरबा विद्यालय गड़ौरा के सहायक लेखाकार बृजेंद्र पटेल का भी मानदेय अनुपस्थित पाए जाने पर रोका गया। विद्यालय की रसोइया कलावती देवी व मीरा देवी लगातार विद्यालय से अनुपस्थित हैं, इस वजह से उनका मानदेय रोका गया। सभी वार्डेन व पूर्ण कालिक शिक्षिका को निर्देशित किया गया कि वे सुबह साढ़े सात बजे व रात में नौ बजे जीपीएस आधारित फोटो व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजें। ऐसा न करने पर कार्मिकों को उस दिन अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। वार्डेन प्रतिदिन स्टाफ की उपस्थिति भेजें। विद्यालय में मीनू के मुताबिक भोजन न मिलने पर संबंधित वार्डेन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक वित्त लेखाधिकारी अरविंद मणि त्रिपाठी, जिला समन्वयक केके सिंह, वार्डेन पूजा शाही, चंद्रलेखा, प्रभा त्रिपाठी, शैलेश्वरी, नीलम त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक, लेखाकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
बेहतर कार्य करने पर मिलेगा पुरस्कार
- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि प्रतिमाह कस्तूरबा के शिक्षकों व कार्मिकों की बैठक होगी। इसमें सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाली एक वार्डेन, एक पूर्ण कालिक शिक्षिका व एक लेखाकार को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed