फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Holika outside... Rampat kept burning in the room

Maharajganj News: बाहर होलिका... कमरे में जलता रहा रामपत

Tue, 03 Mar 2026 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Holika outside... Rampat kept burning in the room
मृतक रामपत का घर।
परतावल (महराजगंज)। होलिका दहन की रात जब गांव के लोग होलिका दहन कर परंपरागत उत्सव त्योहार मना रहे थे। ठीक उसी समय रामपत अपने कमरे में पत्नी की लगाई आग में जल रहा था। बंद कमरे में चीखते-चिल्लाते रामपत की मौत हो गई। बेरहम सुमित्रा पति की चीखें सुनती रही लेकिन दरवाजा नहीं खोला। मंगलवार की सुबह जब लोगों को घटना की जानकारी हुई तो वह स्तब्ध रह गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपत और सुमित्रा ने 40 साल पहले मुंबई में प्रेम विवाह किया था। उनकी एक बेटी भी थी। कुछ दिनों बाद दोनों गांव में ही अपने मकान में रहने लगे। इसके बाद दोनों नशे के आदी हो गए। दोनों में अक्सर विवाद होने लगा। दोनों के लड़ाई-झगड़े से आसपास के लोग भी परेशान हो गए थे। दोनों रात में अक्सर नशे में लड़ाई-झगड़ा करते थे। काफी समझाने के बाद भी वह अपनी आदत से बाज नहीं आए।
विज्ञापन

दिन भर दोनों आसपास के क्षेत्रों में भीख मांगते थे। उससे मिले रुपये से शराब पीते थे।
ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि सोमवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा। जिसके परिणाम स्वरूप यह घटना हुई।
होली के हुड़दंग में दब गई रामपत की चीख : बताया जा रहा है कि आग लगाने के बाद महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। बचने के लिए रामपत चीखता-चिल्लाता रहा लेकिन होली के हुड़दंग में उसकी चीख दब गई और वह कमरे में तड़प-तड़प कर मर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगाने के बाद पत्नी गांव के बाहर एक बगीचे में चली गई। पूरी रात वहीं पर पड़ी रही। सुबह जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वह भागने की कोशिश करने लगी लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी सुमित्रा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed