फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Holika Dahan on March 2 from 12:50 to 2:02 am

होलिका दहन दो मार्च की रात 12:50 से 2:02 बजे तक

Sat, 28 Feb 2026 02:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Holika Dahan on March 2 from 12:50 to 2:02 am
चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगभरी होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

भिटौली। रंगों का त्योहार होली इस बार चार मार्च को मनाई जाएगी। साथ ही होलिका दहन तीन मार्च को मनाया जाएगा। दो मार्च को 12:50 बजे से रात 2:02 बजे तक एक घंटा 12 मिनट का समय को होलिका दहन के लिए शुभ बताया गया है। परंपरानुसार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगभरी होली 4 मार्च को मनाई जाएगी।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, होलिका पूजन और दहन पूर्णिमा तिथि में भद्रारहित समय में रात्रि में किया जाता है। इस वर्ष पूर्णिमा तिथि में भद्रा का वास होने से विशेष स्थिति बन रही है। भद्रा के पूंछकाल को शुभ बताया गया है। भद्रा 2 मार्च को शाम 5:18 बजे से आरंभ होकर तीन मार्च सुबह 4:56 बजे तक रहेगा। ऐसे में पूरी रात भद्रा और पूर्णिमा दोनों का संयोग रहेगा।
विज्ञापन

आर्यावर्त ज्योतिष केंद्र संस्थापक आचार्य लोकनाथ त्रिपाठी ने बताया कि शास्त्रों में भद्रा के समय होलिका दहन वर्जित माना गया है। हालांकि भद्रा के पूंछकाल को शुभ बताया गया है। इस वर्ष भद्रा का पूंछ भाग रात्रि 12:50 बजे से रात 2:02 बजे तक रहेगा। यही एक घंटा 12 मिनट का समय होलिका दहन के लिए श्रेष्ठ मुहूर्त माना गया है। तीन मार्च को पूर्णिमा होने से स्नान-दान का विशेष महत्व रहेगा। परंपरानुसार चैत्र कृष्ण प्रतिपदा में रंगभरी होली 4 मार्च को मनाई जाएगी। शास्त्रों में यह भी उल्लेख है कि प्रतिपदा, चतुर्दशी अथवा दिन के समय होलिका दहन नहीं किया जाता है। इसलिए श्रद्धालुओं को निर्धारित रात्रि मुहूर्त में ही पूजन और दहन करने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed