{"_id":"571a796f4f1c1bca5a8b4a63","slug":"hiyuwa-altercation-with-sp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"हियुवा नेता की एसपी से नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हियुवा नेता की एसपी से नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Sat, 23 Apr 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
घुघली प्रकरण की जांच के लिए हियुवा नेता एसपी से मिले।
- फोटो : विनोद गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला द्वारा बनाए गए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार को एसपी दफ्तर पहुंचे हियुवा के जिलाध्यक्ष व एसपी में नोकझोंक हो गई। एसपी के फोर्स बुलाने के बाद मामला शांत हुआ। हालांकि एसपी ने नोकझोंक से इंकार किया है।
घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 14 अप्रैल को कुछ युवकों पर अपहरण, रेप व शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाई थी। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को हियुवा जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय के साथ एक प्रतिनिधि मंडल जिला अस्पताल पहुंचा। पीड़ित के पति से मिलने के बाद एसपी आफिस गए। एसपी से जिलाध्यक्ष ने कार्रवाई के संबंध में बात की। इस दौरान हियुवा नेताओं की कुछ बातें नागवार लगी। हियुवा जिला अध्यक्ष भी उग्र हो गए। उनका कहना था कि आपके द्वारा सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है और होता कुछ भी नहीं है। थानों पर लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। जिसको लेकर दोनों में तीखी बहस हुई। एसपी ने फोर्स मंगा ली।
हियुवा नेताओं ने कहा कि अभियुक्त पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा। जिला प्रभारी शेष विजय सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन गुप्ता, राजेश मद्देशिया, विरेंद्र सिंह, संजय यादव, कृष्ण बिहारी पाठक, चंद्रप्रकाश पटेल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी भारत सिंह यादव का कहना है कि नोकझोंक जैसे वाली कोई बात ही नहीं हुई है।