फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Highway service lane turns into a pond; commuters forced to take alternate routes.

Maharajganj News: हाईवे का सर्विस लेन बना तालाब, रास्ता बदल कर चल रहे राहगीर

Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Highway service lane turns into a pond; commuters forced to take alternate routes.
गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग उत्तरी बाई पास के समीप बने सर्विस लेन का मामला
विज्ञापन

फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग उत्तरी बाई पास के समीप बना सर्विस लेन गड्ढे में तब्दील होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। मजबूरी में लोग एक ही लेन से आवाजाही कर रहे हैं। सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों की समस्या बढ़ गई है।
राष्ट्रीय राजमार्ग के उत्तरी बाईपास स्थित पश्चिम लेन की हालत खराब हो गई है। सड़क बनाने वाली कंपनी पीएनसी की लापारवाही के कारण राहगीर दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सड़क के बीच में जलभराव के कारण छात्रों व राहगीरों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के विनीत मणि, हीरा गुप्ता, डब्बू सिंह, राकेश, दिनेश व विनोद ने बताया कि सड़क बनाने वाली कंपनी की लापारवाही के कारण समस्याएं हो रही है।
विज्ञापन

तीन दिनों के भीषण बरसात के बाद सड़क के बीच में जलभराव हो गया है। जिसमें गिरकर छात्र घायल हो रहे है। बरसात का पानी की निकासी ठीक न होने के कारण दुश्वारियां बढ़ रही है। लोग मजबूरी में रास्ता बदल कर एक ही लेन से आवाजाही कर रहे है। भारी वाहनों के आवाजाही के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। सड़क के बीच में गढढा होने से वाहन लेकर राहगीर गिर कर चोटिल हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि पानी निकासी की समस्या होने के कारण दिक्कत हो रही है। पीएनसी व नगर पंचायत को निर्देश दिया गया है कि सड़क को ठीक कर शीघ्र समस्या का समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed