फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High voltage wires will be removed from the school

Maharajganj News: स्कूल के ऊपर से हटेंगे हाईवोल्टेज तार

Wed, 08 May 2024 04:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
High voltage wires will be removed from the school
महराजगंज। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान दिया जाएगा। स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाले बिजले के हाईवोल्टेज तारों को हटाया जाएगा। वहीं आगजनी से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल इंचार्जों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। कहा कि स्कूल भवन के ऊपर से हाईवोल्टेज तार अगर गए हों, परिसर के भीतर अथवा आसपास ट्रांसफार्मर लगे हों तो विभाग को रिपोर्ट करें। बता दें कि जिले के 1705 स्कूलों में 2.35 लाख बच्चे इस समय नामांकित हैं। जिले के कई परिषदीय स्कूलों में से हाई वोल्टेज तार गुजरते हैं। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इसके लिए सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल के ऊपर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज तारों को हटाया जाएगा। जिसके लिए स्कूल इंचार्ज विभाग को अवगत कराएंगे। जिसके बाद विभाग बिजली निगम के अधिकारियों को इससे अवगत करवाएंगे। हालांकि 56 स्कूलों में बिजली के गुजर रही तारों को लेकर स्कूल इंचार्ज कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके हैं। लेकिन पहली बार बिजली विभाग से वार्ता कर तार हटवाने की पहल हो रही है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में आगजनी से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूलों में इससे पहले आगजनी से निपटने के लिए अग्निशमन सिलिंडर लगवा चुका है। अब स्कूलों में कक्षा रूम के अंदर आपातकालीन खिड़की पानी के उचित प्रबंध किया जाएगा। इसी के साथ स्कूल की दीवारों पर फायर ब्रिगेड विभाग, पुलिस विभाग अन्य विभागों के फोन नंबर भी अंकित किए जाएंगे। जिससे कोई घटना होने पर तुरंत कोई भी फोन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आग से जलने, बेहोश होने, आग लगाने पर कैसे निपटा जाए। इसके बारे में स्कूल में बारीकी से बताया जाएगा। जिससे कोई भी घटना होने पर विद्यार्थी सहायता कर सके।

-श्रवण गुप्ता, बेसिक शिक्षा अधिकारी


----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed