फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High-tech emergency ward started in CHC, number of referred patients will decrease

Maharajganj News: सीएचसी में हाईटेक इमरजेंसी वार्ड शुरू, रेफर मरीजों की घटेगी संख्या

Sun, 30 Mar 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 30 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
High-tech emergency ward started in CHC, number of referred patients will decrease
परतावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल में वातानुकूलित इमरजेंसी वार्ड को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया गया है। अब यहां गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा।
विज्ञापन

शनिवार को सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी और डॉ. दुर्गेश सिंह ने अत्याधुनिक इमरजेंसी वार्ड का शुभारंभ किया। इमरजेंसी वार्ड में तीन बेड की हाईटेक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक बेड के बीच पर्दे लगाए गए हैं। हर बेड पर मॉनिटर और ड्रीप हैंगर की व्यवस्था की गई है। इससे मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा सके। साथ ही ऑक्सीजन पाइपलाइन और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

हृदय रोगियों के लिए वार्ड में ईसीजी मशीन भी लगाई गई है। इससे समय पर हृदय संबंधी समस्याओं की जांच और उपचार किया जा सके। हृदय की धड़कन रुकने पर शाक देने वाली मशीन डीफिब्रिलेटर का प्रयोग किया जाएगा। हृदय काम नहीं करने पर हृदय की दवा चलाने के लिए इनफुजन पंप का प्रयोग होगा। डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि इस हाईटेक वार्ड के शुरू होने से इमरजेंसी मरीजों को तुरंत इलाज मिल सकेगा और गंभीर परिस्थितियों में उन्हें बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. दुर्गेश सिंह ने कहा कि इस सुविधा से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और सीएचसी में आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि सभी मशीनों को इंस्टॉल कर दिया गया है। इस दौरान डॉ. अनिल जायसवाल, संजीव सिंह, अमित कुमार, इमत्याज, रिपुंजय पांडेय, शशिबिंद मिश्रा, मधुरेंद्र त्रिपाठी, सीबी आर्या, कुंदन, प्रभुनाथ, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed