{"_id":"6a189eaa7aa6ff668e0491e3","slug":"high-speed-bike-hits-elderly-cyclist-kills-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-178193-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
कुइयां-कंचनपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर हुआ हादसा
पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया
मिठौरा। कुइयां-कंचनपुर गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल से घर लौट रहे वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दिया। घायल वृद्ध की जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा कुइयां-कंचनपुर निवासी भागीरथी चौधरी (62) दोपहर करीब 12:30 बजे कंचनपुर चौराहे से साइकिल से घर लौट रहे थे। वह अभी गांव के बाहर स्थित देवरिया शाखा की नारायणी नहर पर बने पुल तक पहुंचे ही थे, तभी सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सीधे उनकी साइकिल में जा टकराई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि भागीरथी करीब दूर जा गिरे। उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद पुल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े और घटना की सूचना परिजनों को दी गई। कुछ ही देर में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भगीरथी के मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि भागीरथी गांव के हर सुख-दुख में साथ खड़े रहने वाले इंसान थे। घटना की सूचना पर सिंदुरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया। पुलिस ने बाइक चालक रोशन लाल निवासी कुइयां-कंचनपुर को हिरासत में और बाइक को कब्जे में ले लिया है। एसओ विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हादसों का केंद्र बन चुका नहर पुल
कुइयां-कंचनपुर के ग्रामीणों का कहना है कि नारायणी नहर पर बना यह पुल लगातार हादसों का गवाह बन रहा है। पुल संकरा होने के साथ दोनों ओर सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। तेज रफ्तार बाइक और चारपहिया वाहन अक्सर यहां नियंत्रण खो देते हैं। ग्रामीण कई बार पुल पर स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हादसे के बाद लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है।