फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   High speed bike hit two people, one injured

Maharajganj News: तेज रफ्तार बाइक ने दो लोगों को मारी टक्कर, एक घायल

Thu, 31 Jul 2025 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
High speed bike hit two people, one injured
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा, टोला लालपुर में बुधवार को देर शाम तेज रफ्तार बाइक ने दो राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि एक बाइक झनझनपुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। उसी दौरान कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया निवासी तूफानी, अपनी पान की दुकान बंद कर लालपुर निवासी अनिरुद्ध विश्वकर्मा के साथ घर लौट रहे थे। तभी अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गए। इसमें तूफानी को गंभीर चोटें आईं। वहीं अनिरुद्ध विश्वकर्मा को हल्की चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

यह घटना भारतीय स्टेट बैंक से करीब 200 मीटर पहले हुई। बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों ने चौक पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चौक ओमप्रकाश गुप्ता मयफोर्स मौके पर पहुंचे और बाइक को कब्जे में लेकर घायल को इलाज के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घायल तूफानी कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया का निवासी है, जो केवलापुर कला में गुमटी में पान की दुकान चलाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed