{"_id":"669e71ef1bf4b2279305474b","slug":"hepatitis-test-being-done-during-screening-of-prisoners-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127301-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बंदियों की स्क्रीनिंग के दौरान हो रही हेपेटाइटिस की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बंदियों की स्क्रीनिंग के दौरान हो रही हेपेटाइटिस की जांच
Mon, 22 Jul 2024 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jul 2024 08:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला कारागार के बंदियों की दो दिवसीय स्क्रीनिंग सोमवार से शुरू हुई। स्क्रीनिंग के दौरान एचबीएस एजी किट्स से हेपेटाइटिस बी और सी की जांच भी की जा रही है। स्क्रीनिंग मंगलवार को भी होगी। स्क्रीनिंग का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह ने किया।
सीएमओ डाॅ. दिलीप सिंह ने बताया कि स्क्रीनिंग में हेपेटाइटिस बी और सी के पॉजीटिव मिले बंदियों का इलाज जिला संयुक्त चिकित्सालय के चिकित्सकों से कराया जाएगा। स्क्रीनिंग कार्य में सात मेडिकल टीमें लगी हैं।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस बी और सी संक्रमित रक्त द्वारा, संक्रमित सुई, असुरक्षित यौन संबंध तथा संक्रमित मां के गर्भ में बच्चे को हेपेटाइटिस बी और सी हो सकता है। ऐसे में सभी को इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए कि वह संक्रमित रक्त, सुई, असुरक्षित यौन संबंध से बचें। डिप्टी सीएमओ डाॅ.वीर विक्रम सिंह ने कहा कि वायरल हेपेटाइटिस एक संक्रमण है जो लीवर में सूजन और क्षति का कारण बनता है। दो दिनों में करीब 700 बंदियों की स्क्रीनिंग होनी है। इस अवसर पर डाॅ. श्याम बाबू, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह मौजूद रहे।