फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hepatitis B and C testing facilities will now be available at CHCs.

Maharajganj News: सीएचसी पर अब मिलेगी हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की सुविधा

Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis B and C testing facilities will now be available at CHCs.
महराजगंज। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अब हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की सुविधा मिलेगी। यह नई पहल नेशनल वायरल हेपेटाइटिस कंट्रोल प्रोग्राम के तहत शुरू की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को निजी लैबों के महंगी जांच से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जनपद में लीवर संबंधी बीमारियों का प्रसार चिंताजनक स्तर पर है। आंकड़ों के अनुसार, हर साल करीब 500 से अधिक हेपेटाइटिस बी व सी के मामले सामने आते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में अस्वच्छ पानी, संक्रमित सुई का उपयोग और असुरक्षित रक्तदान जैसे कारक इन बीमारियों को फैला रहे हैं। पहले मरीजों को जिला अस्पताल या गोरखपुर और लखनऊ जैसे दूरदराज केंद्रों पर 1500 से 3000 रुपये में जांच करवाना पड़ता था। अब सीएचसी स्तर पर ही ब्लड टेस्ट, एंटीबॉडी स्क्रीनिंग और वायरल लोड जांच अगले माह से संभव हो सकेगा। डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज कुमार कन्नौजिया ने बताया कि महिलाओं और बच्चों में हेपेटाइटिस का खतरा अधिक है। गर्भवती महिलाओं की जांच अनिवार्य होनी चाहिए ताकि बच्चे सुरक्षित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed