फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Help Desk: Women's trust in police increases

हेल्प डेस्क : पुलिस पर बढ़ा महिलाओं का विश्वास

Wed, 31 Dec 2025 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
Help Desk: Women's trust in police increases
महराजगंज। महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला संबंधी शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण होने से पुलिस के प्रति महिलाओं का विश्वास बढ़ा है।
विज्ञापन

हेल्प डेस्क प्रभारियों के अनुसार थानों में सबसे अधिक शिकायतें पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, मारपीट, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना से संबंधित आती हैं। ऐसे मामलों में सबसे पहले पीड़िता को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाता है, ताकि वह बिना किसी दबाव के अपनी समस्या खुलकर बता सके। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाती है या फिर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया जाता है। दिसंबर में सदर काेतवाली में 35 मामले, फरेंदा 30, चौक में 37, निचलौल में 40, कोठीभार थाने में 42 मामलों का निस्तारण हुआ। बृजमनगंज थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रिया पटेल का कहना है कि कई बार मामूली पारिवारिक विवाद बातचीत से ही सुलझ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed