{"_id":"a16aa788d7a7c641c6282ec924d2de56","slug":"heavy-vehicle-prohibited-to-nepal-via-thoothibari-nautanwa-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल जाने वाले भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल जाने वाले भारी वाहनों पर रोक
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग से नेपाल जाने वाले भारी वाहनों पर पुलिस ने रोक लगा दिया है। इससे वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। इसे लेकर चालकों और आम लोगों को परेशानी हो रही है।
सोनौली सीमा से फरेंदा तक नेपाल जाने वाले बडे़ वाहनों की लंबी लाईन के बाद चालक सिसवां से निचलौल और महराजगंज से निचलौल ठूठीबारी होते हुए नौतनवा मार्ग के रास्ते सोनौली जा रहे हैं।
इससे नौतनवा कस्बे मे जाम लग जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने ठूठीबारी से नौतनवा मार्ग के रास्ते लगभग पांच दिनों से नेपाल जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दिया है। इससे बरगदवां थाना से लेकर कस्बे तक भारी वाहनों की लंबी लाईनें लग गई हैं। भारी वाहनों पर गैस, डीजल, पेट्रोल और अन्य वस्तुएं लदी हैं। बड़ी गाड़ी होने से ट्रक ड्राइवर वाहन घुमाकर दोबारा महराजगंज होते हुए सोनौली नहीं जा सकते।
विज्ञापन
इससे ट्रक ड्राइवरों की मुसीबतें बढ़ गई है। इस संबंध में बरगदवां थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया की ठूठीबारी नौतनवां मार्ग से नेपाल जाने वाले भारी वाहन नौतनवां कस्बे में ले जाकर जाम लगा दे रहे हैं। उच्चाधिकारियों के आदेश पर नेपाल जाने वाले वाहनों को रोका जा रहा है।