{"_id":"6ae2648d8091dd9db709163b","slug":"heavy-rain-expected-from-today-until-october-31-instructions-issued-to-remain-alert-in-areas-along-the-narayani-river-maharajganj-news-c-206-1-mhg1013-188120-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: चक्रवात अर्णव के प्रभाव से चितवन में बाढ़ का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: चक्रवात अर्णव के प्रभाव से चितवन में बाढ़ का खतरा
विज्ञापन
सोनौली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्णव के संभावित प्रभाव को देखते हुए नेपाल के चितवन जिला प्रशासन ने उच्च सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, बृहस्पतिवार से 31 अक्तूबर तक नेपाल के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवा और गरज-चमक के साथ वर्षा होने की आशंका है। इससे नारायणी समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ने का खतरा पैदा हो सकता है।
बुधवार को एक प्रेस नोट जारी कर जिला प्रशासन ने नारायणी नदी और अन्य जलस्रोतों के किनारे रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने तथा खतरा बढ़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। लगातार बारिश की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर नजर रखने को कहा गया है। मुगलिन-नारायणगढ़ मार्ग पर भी आवागमन प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की गई है।
भारी बारिश के चलते मुगलिन-नारायणगढ़ सड़क खंड और पृथ्वी राजमार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित होने की चेतावनी दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और संभावित भूस्खलन के कारण यातायात बाधित होने की आशंका के मद्देनजर यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने किसानों से धान की कटाई और फसल को सुरक्षित रखने की व्यवस्था पहले से करने की अपील की है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन कार्यालय की ओर से जारी सूचना में सहायक प्रमुख जिला अधिकारी ईश्वरी प्रसाद शर्मा ने संभावित प्राकृतिक आपदा को देखते हुए लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने का अनुरोध किया है।