{"_id":"68506f62921e2f0b77028657","slug":"heavy-rain-brought-relief-from-the-heat-waterlogging-on-the-roads-caused-trouble-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-152047-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत...सड़कों पर जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: झमाझम बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत...सड़कों पर जलभराव से आफत
Tue, 17 Jun 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा मार्ग पर बने सर्विस लेन पर भरा पानी।
महराजगंज। झमाझम बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। सर्विस लेन से लोगों को आने-जाने में करीब दो घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी, जबकि किसानों को काफी राहत मिली। वहीं बिजली गुल होने से लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल सका।
सोमवार को भोर से बारिश शुरू हुई बारिश जो सुबह आठ तक सिलसिला जारी रहा। बारिश के बीच आठ मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। टंकी में पानी नहीं भरने से लोगों को परेशान होना पड़ा। आठ बजे के बाद बारिश थोड़ी हल्की हुई तो जलभराव के बीच लोगों को गुजरना पड़ा। शहर में चिउरहा मोहल्ले में पेड तार पर गिरा हुआ दिखा। इससे उस क्षेत्र की बिजली गुल रही।
पेड़ हटाने के बाद बिजली निगम ने किसी तरह आपूर्ति बहाल की। शहर में सदर कोतवाली, सिविल लाइन, गांधी नगर, शास्त्री नगर व हाईवे के सर्विस लेन में जलभराव हो गया। गांधी नगर में बगीचे के पास से सुबह आ रहे रत्नेश ने बताया कि बारिश तेज होने के कारण नाली का गंदा पानी भी सड़क से होकर बह रहा है। इससे होकर जाने में समस्या हो रही है।
विज्ञापन
पानी का बहाव ठीक नहीं होने के कारण यह समस्या बनी रहती है। इसी तरह से कोतवाली परिसर में भी आने-जाने में समस्या हुई। बारिश के दौरान तो सर्विस लेन कुछ देर के लिए तालाब नजर आने लगा। जिला उद्योग परिसर में भी कुछ देर के लिए लोगों को समस्या हुई। इसी तरह से अन्य स्थानों पर दिक्कतें झेलनी पड़ी।
उधर, सुबह करीब छह बजे से 10 बजे तक गांधी नगर मोहल्ले के आधे हिस्से में बिजली नहीं थी। इससे लोगों को टंकी में पानी भरने में दिक्कत हुई। इसी तरह से आजाद नगर, शास्त्री नगर कुछ हिस्सों में बिजली नहीं रहने से समस्या हुई। करीब 10 बजे के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत महसूस की।
रोपाई में आई तेजी नहीं मिल रहे मजदूर
महराजगंज। जिले में आठ एमएम बारिश हुई। इससे रोपाई तेज हो गई है। बारिश के पहले जहां एक मजदूर 170 से 180 रुपये मिल रहे थे। वहीं 200 से 220 रुपये देने पर भी नहीं मिल रहे हैं। कारण यह है कि अच्छी बारिश होने से मजदूर अपने खेत की रोपाई करने में पहले जुट गए।
बहुआर गांव के किसान रामचंद्र ने बताया कि बारिश अच्छी हुई है। इससे सूख रहे बेहन को संजीवनी मिली है। वहीं रोपाई भी तेज हो गई है। प्री मानसून की पहली अच्छी बारिश हुई। खेतों में धान की रोपाई कार्य ने तेजी पकड़ ली है।
लंबे समय से बारिश की प्रतीक्षा कर रहे किसान अब उत्साहपूर्वक खेतों में जुट गए हैं। पर्याप्त बारिश के कारण खेतों में आवश्यक नमी आ गई है, जिससे धान की रोपाई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं।
ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा, मथनिया, बौलियां बाबू, बरवाकला, चिउटहां समेत कई गांवों में सुबह से ही किसान अपने परिजनों और मजदूरों के साथ खेतों की ओर चले गए। सेमरा के रामप्रीत ने बताया कि मजदूर भी रोपाई के लिए नहीं मिल रहे हैं। अगर कोई मजदूर मिल रहा है तो तेजी को देखते हुए मजदूरी बढ़ा दिए है। जरूरत है तो अधिक रकम देकर रोपाई करानी पड़ेगी। संवाद