{"_id":"660a0d88f8d8d1433705e25e","slug":"heat-waves-increase-mercury-keeps-rising-maharajganj-news-c-206-1-go11002-119013-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़े तेज गर्मी के तेवर, चढ़ता जा रहा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़े तेज गर्मी के तेवर, चढ़ता जा रहा पारा
Mon, 01 Apr 2024 06:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:57 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सूरज की किरणों के तेवर अभी से जेठ जैसा असर दिखा रही है। बीते आठ दिनों में तापमान 10 डिग्री चढ़कर रविवार को 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप से बढ़ी गर्मी गला सुखाने लगी है। दोपहर में पंखा भी पसीना रोक नहीं रोक पा रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार की शाम तापमान में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन आगे लगभग तीन दिन तक पारा और चढ़ेगा।
मौसम के रुख में तेजी से बदलाव हो रहा है। अभी मार्च का महीना ही चल रहा है, मगर दिन की तेज धूप मई-जून जैसी गर्मी का अहसास करा रही है। पिछले चार दिनों में तापमान में तीन डिग्री की वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान जहां 36 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है तो न्यूनतम तापमान भी 18 तक आ गया है। 23 मार्च को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि, न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस था। तेज धूप से बढ़ी गर्मी से लोग परेशान दिखे। लगातार दूसरे दिन चढ़ा पारा लोगों को व्याकुल कर गया।
बाहर निकले लोग गला सूखने की वजह से लोग छांव तलाशते रहे।बढ़ती हुई गर्मी ने ककड़ी, खीरा, तरबूज की मांग बढ़ा दी है। आइसक्रीम, शीतल पेय पदार्थ, सत्तू और गन्ने के जूस की खूब बिक्री हो रही है। लोगों ने पूरी सर्दी बंद रहे अपने कूलर भी निकालने शुरू कर दिए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार शाम बादलों की आवाजाही से महराजगंज जिले का तापमान कुछ कम होने की संभावना है, लेकिन अगले दिन से ही इसमें वृद्धि के अनुमान हैं। अभी तेज धूप व गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।