फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Heat stroke cases increased, wards full of patients

Maharajganj News: हीट स्ट्रोक के केस बढ़े, मरीजों से भरे वार्ड

Sun, 18 Jun 2023 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 18 Jun 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Heat stroke cases increased, wards full of patients
उल्टी-दस्त, बुखार और आंखों में एलर्जी के आ रहे मरीज
विज्ञापन

नवजात शिशु देखभाल इकाई में 25 बेड पर 65 बच्चे भर्ती



संवाद न्यूज एजेंसी



महराजगंज। लू का असर सेहत पर दिख रहा है। जिला अस्पताल में लू लगने से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे हैं। इस समय उल्टी-दस्त, बुखार व आंखों में एलर्जी के मरीजों की संख्या बढ़ी है। करीब 10 से 15 केस हीट स्ट्रोक के प्रत्येक दिन आ रहे हैं। बलिया जिले में लू से होने वाली मौत को देखते हुए महराजगंज जिला अस्पताल में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां भी दस दिनों में करीब दो तीन मौतें हुईं हैं। माना जा रहा है कि लू लगने से हुई होगी, लेकिन अस्पताल प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है। सामान्य मौत होना बताया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में सभी वार्ड मरीजों से भरे हुए हैं। सबसे खराब हाल तो नवजात शिशु देखभाल इकाई की है। उमस भरी गर्मी में 25 बेड पर 65 बच्चे भर्ती हैं। बच्चों का इलाज करने में डॉक्टर विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। सर्जिकल वार्ड आठ में आठ, संक्रामक रोग वार्ड में 10 बेड पर 10, सीनियर सिटीजन वार्ड में छह बेड में छह मरीज भर्ती हैं। अन्य वार्डों में भी यही हाल है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रत्येक करीब 1000 मरीज आ रहे हैं। डॉ. एवी त्रिपाठी ने बताया कि खानपान में सुधार लाएं। तली-भुनी चीजें न खाएं। हरी सब्जियों और सलाद को खाने में शामिल करें। पेय पदार्थ ज्यादा लें। शरीर को ढककर निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अस्पताल में सभी वार्ड फुल हैं। लू से किसी की मौत नहीं हुई है। सभी डॉक्टर ओपीडी में समय से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। गर्मी से बचाव के लिए सतर्क रहने की जरूरत है।



...



लगातार नॉनवेज खाते हैं तो उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती



जिला अस्पताल के डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि जब भी तापमान 40 पार होता है, पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। तली-भुनी चीजें स्वस्थ के लिए खतरनाक हैं। नॉनवेज से परहेज करना चाहिए। नॉनवेज पचने में ज्यादा समय लेता है। इससे हाजमा खराब हो सकता है। इस समय अगर लगातार नॉनवेज खाते हैं तो उल्टी-दस्त की समस्या हो सकती है। ज्यादातर मरीज भी उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। तरल पदार्थ का सेवन ज्यादा करना चाहिए। फास्ट फूड मत खाएं।



...



आंखों को ठंडे पानी से धोते रहें



नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. बीएन वर्मा ने कहा कि इस समय बैक्टिरियल कंजक्टिवाइटिस के ज्यादा मामले आ रहे हैं। धूल और तेज गर्मी से आंखों में एलर्जी हो रही है। खुजली और पानी गिरने लग रहा है। इससे बचने के लिए दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से आंखों को धोते रहे।




...



सादा भोजन करें, जौ और चना का सत्तू पीएं



आयुर्वेद चिकित्सालय बल्डिहा के डॉ. आशीष त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी से बचने के लिए पहनावा और खानपान पर ध्यान देना आवश्यक है। गरिष्ठ भोजन की जगह सादा भोजन का प्रयाेग करें। हर दो घंटे पर कम से कम दो ग्लास पानी का सेवन करें। बाहर निकलना जरूरी हो तो पूरे बांह का कपड़ा पहन कर निकलें। टोपी, गमछा और छाता का प्रयोग करें। घर से निकलने से पहले जौ का सत्तू का सेवन करके निकलनें। जिन्हें शूगर है वह जौ व चना के सत्तू का सेवन करें। खाली पेट कत्तई न रहें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए पानी का प्रयोग करने के साथ समय-समय पर ककरी, खीरा, तरबूज का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed