फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Hearing will be held in High Court today, police could not arrest the accused

Maharajganj News: हाई कोर्ट में आज होगी सुनवाई, आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस

Mon, 10 Jul 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hearing will be held in High Court today, police could not arrest the accused
पीड़िता बोली-बेहद सुस्त गति से काम रही पुलिस, लखनऊ विधानसभा के सामने धरना देने की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। दुष्कर्म का आरोपी सब रजिस्ट्रार पुलिस के हाथ अब तक नहीं लगा है। पुलिस का दावा है कि उसकी तलाश में प्रत्येक दिन छापा डाला जा रहा है। उसका कहीं सुराग नहीं लग रहा है। आरोपी ने गिरफ्तारी से स्टे के लिए हाई कोर्ट में आवेदन कर रखा है। आवेदन पर सुनवाई सोमवार को होनी है। माना जा रहा है कि अगर हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली तो आरोपी की मुश्किल बढ़ जाएगी। वहीं, पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो मंगलवार से लखनऊ विधान सभा के सामने धरने पर बैठूंगी।

पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि कि शुरूआत से ही इस प्रकरण में पुलिस की भूमिका समझ से परे है। किसी तरह से केस दर्ज कर लिया गया। बयान भी हो चुका है, लेकिन गिरफ्तारी के नाम पर सिर्फ कार्रवाई होना दिखाया जा रहा है। कागज में पुलिस की कार्रवाई बेहतर हो रही है, लेकिन हकीकत में आरोपी को बचाने के लिए पूरी कवायद हो रही है। उच्चाधिकारियों से भी शिकायत की, लेकिन कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या हो रहा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मेरी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मामला होने के बाद से ही कहीं आने जाने में समस्या हो रही है। पुलिस की निगरानी है, लेकिन आरोपी के खिलाफ अंतिम सांस तक लडूंगी। अगर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मंगलवार से लखनऊ विधानसभा के सामने धरने पर बैठूंगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है। आरोपी के गिरफ्तारी में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed