फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Healthcare facilities to improve; district gets 31 doctors.

Maharajganj News: बेहतर होंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, जनपद को मिले 31 डॉक्टर

Thu, 30 Jul 2026 01:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Healthcare facilities to improve; district gets 31 doctors.
सीएचसी-पीएचसी पर सुधरेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, 31 में आठ महिला डॉक्टर भी शामिल
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद की स्वास्थ्य सुविधाएं अब बेहतर होंगी। 25 सरकारी अस्पतालों को 31 नए डॉक्टर मिल गए। इन डॉक्टरों की तैनाती के बाद मरीजों को सुविधा मिलेगी।
जानकारी के अनुसार, लंबे समय से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में अब मरीजों को सुविधा मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो अब इन अस्पतालों में इलाज के लिए उमड़ रही मरीजों की भीड़ को इलाज के लिए जूझना नहीं पड़ेगा। हालांकि इस तैनाती के बावजूद सीएचसी लक्ष्मीपुर में अब भी सिजेरियन की सुविधा शुरू नहीं हो पाएगी। कारण कि तैनात डॉक्टर एमबीबीएस हैं न कि विशेषज्ञ चिकित्सक।
विज्ञापन

अब डॉक्टरों की संख्या हो गई 107
जनपद में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। जिले में स्वीकृत 168 चिकित्सकों के सापेक्ष अब तक केवल 76 चिकित्सक ही कार्यरत थे जबकि 90 पद रिक्त थे। नए 31 चिकित्सकों की तैनाती के बाद अब चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 107 हो गई है और रिक्त पदों की संख्या घटकर 61 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

31 में आठ महिला चिकित्सक भी
संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए तैनात किए गए 31 डॉक्टरों में 8 महिला भी शामिल हैं। पहले जनपद में 8 महिला डॉक्टर थीं लेकिन नई तैनाती के बाद महिला चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। जिसके कारण अब संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलेगा।


इन-इन अस्पतालों में इन डॉक्टरों की हुई तैनाती
अस्पताल का नाम तैनात डॉक्टर का नाम
सीएचसी लक्ष्मीपुर डॉ. निखिल कुमार, डॉ. अभिषेक गुप्ता, डॉ. जेबा आफताब आजमी
सीएचसी ठूठीबारी डॉ. कमलेश कुमार छिप्पी, डॉ. प्रीती चौधरी, डॉ. विक्की
सीएचसी घुघली डॉ. राज कुमार गुप्ता, डॉ. आर्यन सौरभ
पीएचसी पनियरा डॉ. ऐश्वर्या गणेश, डॉ. अभिनव प्रताप सिंह
सीएचसी चौक डॉ. श्रद्धा गौतम
सीएचसी सोहगीबरवां डॉ. ब्यूटी कुमारी
सीएचसी सिसवां डॉ. रोहित कुमार वर्मा
सीएचसी रतनपुर डॉ. निकिता कुमारी
सीएचसी बृजमनगंज डॉ. आदित्य कुमार
सीएचसी धानी डॉ. सुजीत चौधरी
पीएचसी गांगी बाजार डॉ. दीक्षा नयन
पीएचसी कृतपिपरा डॉ. बिक्रम बहादुर
पीएचसी घुघली डॉ. नितिन कुमार
पीएचसी लक्ष्मीपुर एकडंगा डॉ. नितेश कुमार मौर्या
पीएचसी बंदी डॉ. अभिषेक एस. गौतम
पीएचसी बागापार डॉ. अनुज कुमार
पीएचसी बरगदवां डॉ. नवनीत झा
पीएचसी मंगलपुर डॉ. श्वेता सिंह
पीएचसी हरिहरपुर डॉ. सुशील कुमार भारती
पीएचसी नौसागर डॉ. रिद्धी नायक
पीएचसी लोकविद्यापीठनगर डॉ. प्रकाश कुमार सेनानी
पीएचसी हरिहरपुर तिवारी डॉ. उमंग खेतान
पीएचसी श्यामदेउरवा डॉ. मो. करीम
पीएचसी बसंतपुर डॉ. अरुण कुमार
पीएचसी फुलमनहां डॉ. विजय कुमार सिंह
वर्जन

तैनात सभी 31 चिकित्सक प्लेन एमबीबीएस हैं। इनकी नियुक्ति दो वर्ष के बॉन्ड के आधार पर की गई है। जिन सीएचसी और पीएचसी पर चिकित्सकों की कमी थी, वहां प्राथमिकता के आधार पर इनकी तैनाती की गई है।
- डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed