फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Health Fair: Patients suffering from fever, cold and cough were treated.

आरोग्य मेला : बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों का किया गया इलाज

Mon, 16 Feb 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Health Fair: Patients suffering from fever, cold and cough were treated.
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ आयोजन
विज्ञापन

सामान्य बीमारियों से परेशान मरीजों की संख्या रही अधिक
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान दर्द, दाद, सर्दी-जुकाम, बुखार, टाइफाइड, मधुमेह, मलेरिया, गैस सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया गया।
अर्बन पीएचसी इंदिरानगर में सुबह 11 बजे डॉ. नमिता गुप्ता मरीजों का इलाज करते हुए मिलीं। वंदना ने बताया कि उन्हें सर्दी-जुकाम और बुखार है। शहर में स्थित एक प्राईवेट क्लीनिक सेंटर में इलाज करवाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। डॉक्टर ने जांच कर कुछ दवाएं दीं हैं। वहीं, संताेष कुमार ने बताया कि उन्हें लंबे समय से दाद की समस्या है। शहर के एक मेडिकल स्टोर से एंटीबायोटिक दवा और क्रीम लेकर करीब दो सप्ताह तक इस्तेमाल किया लेकिन कोई आराम नहीं मिला। आरोग्य मेला में डॉक्टर ने जांच कर दवाएं और क्रीम दीं।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे पीएचसी जहदा में सीएचसी अधीक्षक डॉ. ईश्वर चंद विद्यासागर मरीजों का इलाज करते मिले। यहां भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे थे। रवि कुमार ने बताया कि उन्हें मलेरिया बुखार हो गया है। पहले निजी क्लीनिक में इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। आरोग्य मेला में डॉक्टर ने एक सप्ताह की दवाएं देकर सुबह-शाम गर्म पानी पीने की सलाह दी। इसी तरह शकुंतला ने बताया कि मुझे पेट में दर्द की परेशानी है। निजी क्लीनिक पर इलाज कराने पर कोई आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में कुछ जरूरी दवाएं मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

1 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कृत पिपरा में डॉ. मनोज मिश्रा मरीजों का इलाज करते मिले। गौरीशंकर ने बताया कि मुझे शुगर की परेशानी है, दो दिनों से शुगर का लेबल स्तर बढ़ा हुआ है। डॉक्टर ने किट से जांच कर शुगर की दवा दी। विद्यावती देवी का कहना है कि टाइफाइड बुखार है। मेले में डॉक्टर ने कुछ जरूरी दवाएं दी।

वर्जन
जिले के प्रत्येक पीएचसी पर तैनात संबंधित डॉक्टरों को सख्त निर्देश है कि आरोग्य मेले में आने वाले सभी मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान की जाए। किसी प्रकार लापरवाही न बरती जाए।

-डॉ. केपी सिंह, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed