{"_id":"6907b7f562eb84ba47011765","slug":"health-fair-patients-are-troubled-by-the-lack-of-female-doctors-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-163135-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : महिला डॉक्टरों की कमी से मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : महिला डॉक्टरों की कमी से मरीज हुए परेशान
Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य केंद्रों पर ग्रामीणों ने पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य जांच और दवा वितरण का लाभ उठाया। सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, गैस, मलेरिया, टाइफाइड, दाद-खुजली जैसी बीमारियों से ग्रसित मरीजों ने मेले में अपनी जांच कराई। महिला डॉक्टरों की कमी से मरीजों को परेशानी हुई।
सुबह 11 बजे पीएचसी रम्हौली पकड़ी में डॉ. मदन लाल चौरसिया मरीजों का इलाज करते मिले। गांव के शशिकांत ने बताया कि उन्हें पिछले एक सप्ताह से सर्दी-जुकाम, बुखार और खांसी की समस्या थी। वे आरोग्य मेले में इलाज कराने पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें सुबह-शाम गुनगुना पानी पीने की सलाह दी और एक सप्ताह की दवा दी। ज्ञानती देवी ने बताया कि उन्हें पेट संबंधी समस्या है। डॉक्टर ने कुछ दवाएं तो दी हैं, लेकिन महिला चिकित्सक न होने के कारण उन्हें अपनी समस्या विस्तार से बताने में असहजता महसूस हुई। दोपहर 12:30 बजे पीएचसी बाबू पैसिया में डॉ. पीके राय मरीजों की जांच में व्यस्त रहे। शकुंतला भारती ने बताया कि उन्हें बुखार और दाद की समस्या है।
उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह से नौतनवा कस्बे में इलाज करा रही थीं, लेकिन आराम नहीं मिला। आरोग्य मेले में डॉक्टर ने दवा दी और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। वहीं, मरीज झिनक ने बताया कि वे गैस की समस्या से परेशान हैं। डॉक्टर ने उन्हें दवा के साथ यह भी कहा कि यदि एक सप्ताह में लाभ न मिले तो अल्ट्रासाउंड जांच कराएं।