{"_id":"68fe890e67c6e60c5a0c4f40","slug":"health-facilities-were-reviewed-after-observing-the-situation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-162622-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्थिति का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्थिति का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फरेंदा और पीएचसी लोक विद्यापीठ नगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई, दवा वितरण, प्रसूति कक्ष, आयुष्मान कक्ष, इंसेफेलाइटिस कक्ष, दवा भंडारण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, ईटीसी कक्ष आदि की स्थिति का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों की उपस्थिति पंजिका, दवाओं के स्टॉक रजिस्टर एवं रोगियों के उपचार संबंधी अभिलेखों की जांच की। उन्होंने मरीजों से उपचार एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा संतुष्टि जानी। मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। साफ-सफाई में लापरवाही पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसव कक्ष में आवश्यक उपकरणों एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एसडीएम फरेंदा शैलेंद्र गौतम, अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा डॉ. एमपी सोनकर उपस्थित रहे।