फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   health checkup of 327 women

327 गर्भवती महिलाओं की सेहत की हुई जांच

Wed, 09 Mar 2022 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
health checkup of 327 women
महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच करती डॉ.उर्वशी राय।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
327 गर्भवती महिलाओं की सेहत की हुई जांच
विज्ञापन

- महिलाओं को पौष्टिक भोजन करने की दी गई सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य इकाई पर बुधवार को गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच गई। चार स्वास्थ्य इकाइयों पर 327 गर्भवती के सेहत की जांच डॉक्टरों ने की। इसमें 30 उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाएं मिलीं। इनको समय-समय पर जांच की सलाह दी गई।
महिला अस्पताल में डॉ. उर्वशी राय ने कहा कि गर्भावस्था के समय महिलाओं के सेहत का बेहतर ख्याल रखने की जरूरत होती है। महिलाएं पौष्टिक भोजन करें। हरी सब्जियां व फल के सेवन करने से गर्भवती और बच्चें के सेहत ठीक रहता है। किसी प्रकार की परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके राय ने बताया कि 60 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच डॉक्टरों द्वारा किया गया। इसमें 10 उच्च जोखिम वाली महिलाएं शामिल रहीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बीसीपीएम लवली वर्मा ने बताया कि डॉ. रोमा गुप्ता द्वारा कुल 66 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गई। घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अमित विक्रम ने बताया कि डॉ. अंकिता भाटियां द्वारा 32 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गई। इसमें छह उच्च जोखिम प्रसव वाली महिलाएं मिलीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के अधीक्षक डॉ. राजेश द्विवेदी ने बताया कि डॉ. अंजली सिंह द्वारा 65 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गई। इसमें सात उच्च जोखिम प्रसव की महिलाएं शामिल रहीं। परतावल में डॉक्टरों द्वारा 104 गर्भवती महिलाओं के सेहत की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed